भागलपुर, अप्रैल 16 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग दवा काउंटर बनाए गए हैं। आउटडोर में दवा वितरण में अब पुरुष और महिला के लिए दो काउंटर होने से महिलाओं की दिक्कत कम होगी। रोगी की दिनोंदिन आउटडोर में बढ़ रही संख्या को लेकर विभाग ने सुविधा बढ़ाई है। इससे आउटडोर में आने वाले रोगी को सहूलियत मिलने लगी है। आउटडोर में एक दर्जन से अधिक विभाग हैं, जिसमें चिकित्सक को दिखाने के लिए रोज हजारों रोगी आत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...