भागलपुर, सितम्बर 9 -- बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। वहीं प्रशासन जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी में जुटा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में बारिश के कारण वृद्धि हुई है। प्रशासन जलस्तर एवं नदी कटाव की लगातार निगरानी कर रहा है। आवश्यकता अनुसार जल संसाधन विभाग के द्वारा नदी कटाव निरोधक कार्य चलाया जा रहा है। इधर, महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान एवं कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, जबकि मंगलवार की शाम पांच बजे 63.520 मीटर था। बुधवार को यह 63.490 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में हल्की वृद्धि शुरू हुई है। वहीं दूसरी और पूर्णिया जिले...