लखीसराय, मार्च 21 -- पूर्णिया। तूफान और बारिश का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खासकर मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। आम और लीची को भी नुकसान हुआ है। हालांकि मखाना उत्पादक किसान खुश हैं। शुक्रवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर घरों के टीन के छत उड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...