भागलपुर, सितम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया रग्बी सचिव एवं राष्ट्रीय रग्बी रेफरी शुभम आनंद ने एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 7 एस चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीम में बिहार के 8 खिलाड़ियों के शानदार चयन पर बधाई दी है। चीन के क़िंगदाओ में 5 एवं 6 सितंबर को होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी 8 चयनित खिलाड़ियों ने अंतिम 12 सदस्यीय भारतीय टीम में स्थान बनाकर 100 प्रतिशत चयन का गौरव हासिल किया है। सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि यह है कि बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में भारतीय टीम की कप्तानी बिहार के खिलाड़ियों को सौंपी गई है। बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी कप्तान, आरती कुमारी व ब्यूटी कुमारी तीनों पटना के अलावा सिमरन परवीन सीवान शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गौरव : नालंदा का बेटा बजरंगी भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में चयन...