भागलपुर, जून 28 -- पूर्णिया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल मध्य भाग अंतर्गत बूथ संख्या-90, आदर्श मध्य विद्यालय भट्ठा बाजार दक्षिण भाग शक्ति केंद्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात'का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी सरिता राय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वैश्विक संकट और जनभागीदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। पश्चिम एशिया में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने देशवासियों से ईंधन की बचत करने, अनावश्यक विदेशी यात्राओं से बच...