भागलपुर, मई 9 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 10 बीएड कॉलेजों की कुल 1100 सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। 18 मई तक अभ्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर लिये जाएंगे। 21 मई तक लेट फाइन के साथ छात्र फॉर्म भर सकते हैं। 22 और 23 मई को आवेदन में सुधार करने का मौका मिलेगा। बीएड में नामांकन के लिए 7 जून को एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जायेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 19 जून को जारी कर दिया जायेगा। 20 जून से काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: अब 15 मई तक आवेदन यह भी पढ़ें- Bihar BEd CET : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को, 18 तक करें आवेदन, 11 जिलों के DM SSP को पत्र यह भी पढ़ें- सीईटी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून को होगी आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान...