भागलपुर, जून 13 -- पूर्णिया की धीरज की रिपोर्ट प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर मुफ्त 1.1 किलोवॉट सोलर पैनल अधिष्ठापन की शुरूआत 14 जून को होगी। पूर्णिया जिला अन्तर्गत 7914 अदद कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर मुफ्त में 1.1 किलावॉट के सोलर पैनल अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित है। जिला पदाधिकारी द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पूर्वी और पश्चिमी को निर्देशित किया गया कि जिले में अवस्थित सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उपलब्ध करायेंगे ताकि इस योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा सके। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: 14 जून को होगी शुरूआत यह भी पढ़ें- बिहार के 10 लाख परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली, CM सम...