भागलपुर, जुलाई 27 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पीएसडी कॉलेज, हरदा के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, शिक्षक विवेक कुमार, मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका अर्चना, मध्य विद्यालय बैगना के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान, पूर्णिमा, शंकर कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार तथा प्रो. डॉ. अजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने डॉ. कलाम के तैलचित्र प...