भागलपुर, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज के गणित के प्रो. डॉ. एसएन सुमन शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति पर पूर्णिया कॉलेज के गणित विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अखिलेश सिंह,कुलानुशासक डॉ उदय नारायण सिंह,पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर सावित्री सिंह,गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल कुमार,गणित विभाग के प्रो. डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. राकेश यादव, डॉ. पटवारी यादव, डॉ. ए. खान, डॉ. मनोज सेन ,पीएचडी रिसर्च स्कॉलर अभिषेक आनंद व रविशंकर कुमार आदि उपस्थित रहे। विदाई समारोह में प्रो. नवनीत कुमार ने कहा कि डॉ. एसएन सुमन पूर्व के पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीसीडीसी और गणित विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके है। वहीं पीएचडी रिसर्च स्कॉलर अभिषेक आनंद ने कह...