भागलपुर, नवम्बर 9 -- कसबा (पूर्णिया), एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र में बेली पुल के समीप रविवार की सुबह बांध के किनारे एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान डगरूआ थानाक्षेत्र के तिलनिया रहिका निवासी मो. इरफान अली के 22 वर्षीय पुत्र अफाक आलम के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मृतक के मंझले भाई सहजादे आलम ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच बरसौनी से अफाक आलम को कुछ लोग बाइक समेत उठाकर ले गए। अपहरण के कुछ देर बाद अपहरणकर्ताओं ने मृतक के मोबाइल से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की। परिजन बताते हैं कि उन्होंने पहले 25,000 रुपये भेजे और बाकी रकम देने के लिए समय मांगा था। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों की युवक से बात भी कराई थी। परिजनों ने ...