भागलपुर, मार्च 15 -- पूर्णिया, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार को पूर्णिया जिले के सभी थानों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित थानाध्यक्षों की मौजूदगी में चिन्हित गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को थाना पर बुलाकर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की हिदायत दी गई। गुंडा परेड के दौरान पुलिस ने सभी से भविष्य में किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्यों से दूर रहने की अपील की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया, ताकि असामाजिक तत्वों...