भागलपुर, मार्च 28 -- पूर्णिया। बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ में शुक्रवार दोपहर में स्नान करने गयी दो बहनें नदी में डूब गई। दोनों बहनों के डूबने के 20 घंटे बाद भी अता पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि छोटी बहन स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चली गयी। छोटी बहन को बचाने में बड़ी बहन भी नदी में कूद गयी। इसके बाद दोनों नदी के गहरे पानी में डूब गयी। दोनों बहनों की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ निवासी फिरोज आलम की पुत्री के रूप में की गई है जिसमें बड़ी बहन जोया उम्र 13 वर्ष जबकि छोटी बहन मुसर्रत उम्र 11 वर्ष की है। दोनों बहनों की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...