भागलपुर, अगस्त 3 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के धरहर जमुनिया गांव स्थित एक पटवा खेत से सोमवार को 20 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मुगलिया पुरंदाहा पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी जियाउल अंसारी के पुत्र मो. तज्जमुल (20) के रूप में हुई है। शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव की कुछ महिलाएं पास के परवल खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर पटवा खेत में पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दिए। उसकी एक आंख बाहर निकली हुई थी तथा बाएं कान के पास भी गहरा जख्म था। इसके बाद महिलाओं ने गांव के लोगों और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मो. तज्जमुल के रूप में की। इसके बाद ...