भागलपुर, जून 22 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे एवं खगड़िया-पूर्णिया फोर लेन निर्माण से संबंधित कार्यों में तेजी लायी जायेगी। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राथमिकता के आधार पर पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे एवं खगड़िया-पूर्णिया फोर लेन निर्माण से संबंधित कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में किया गया। बैठक में जनता दरबार में सोमवार एवं शुक्रवार को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का विभागीय एसओपी के अनुरूप निष्प...