भागलपुर, जनवरी 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। नेताजी जी चौक पर शुक्रवार को भारत के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय डॉ. प्रमोद दुबे और भाजपा नेता कुन्दन कुणाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के साहसिक और सक्रिय योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन देशभक्ति, त्याग और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संतोष खेमका, सतीश मंडीवाल, कामेश्वर जमादार, पंकज कुमार, रिंकू कुमार, गोविंद शर्मा, लीला कांत यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार...