भागलपुर, जनवरी 29 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल को एक मांगपत्र सौंपा। इस दौरान नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें विधायक के समक्ष रखी गईं। वार्ड 16 के पार्षद प्रभाष कुमार की अगुवाई में सौंपे गए मांगपत्र में चर्चित बराह बाबा स्थान जाने वाले मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार निर्माण, मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, यात्री शेड तथा मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ ही सुदामानगर स्थित भोला भगत प्राथमिक विद्यालय में चाहरदीवारी निर्माण की मांग भी रखी गई। वार्ड 13 के पार्षद वकील चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय सखुआटोला में बाउंड...