भागलपुर, अक्टूबर 3 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया से पटना के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि फिर से बढ़ाकर अब 16 नवम्बर तक कर दी गई है। इससे पहले 16 अक्टूबर तक बढ़ाई गई थी। अब दुर्गा पूजा, दीपावली एवं लोक आस्था महापर्व छठ पूजा तक स्पेशल ट्रेन से लोगों की आवाजाही चलती रहेगी। ट्रेन की अवधि बढ़ने से पूर्णिया प्रमंडल और कोसी प्रमंडल के यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। त्योहारों और बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से पूर्णिया, अररिया ,सहरसा, मधेपुरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पटना की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध हो रही है। यह भी पढ़ें- पटना से पू्र्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी; दुर्गा पूजा, द...