भागलपुर, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे नीतीश संवाद जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत पूर्णिया नगर स्थित टाउन हॉल में जिला जनता दल यू एवं पूर्णिया नगर जनता दल यूके संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीता चौधरी ने की, जबकि संचालन पूर्णिया नगर जनता दल यू की महासचिव दीपू देवी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता विधायक रमेश ऋषिदेव रहे। कार्यक्रम प्रभारी सह जनता दल यू की राष्ट्रीय सचिव निवेदिता कुमारी, प्रदेश सचिव सह कार्यक्रम प्रभारी संचित मंडल, रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल तथा प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- जीविका के 20 साल बेमिसाल पर...