पूर्णिया: छह दिनों से सफाई व्यवस्था ठप, 46 वार्डों में जमा हुआ 500 टन कचरा
भागलपुर, अगस्त 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर निगम के सभी 46 वार्डों में नियमित सफाई कार्य बंद है, जबकि घर-घर से कचरा उठाव भी ठप पड़ा है। इसके चलते शहर के प्रमुख बाजारों, मोहल्लों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े का अंबार लग गया है। नगर निगम के अनुमान के अनुसार पिछले छह दिनों में शहर में करीब 500 टन कचरा जमा हो चुका है। सफाई कार्य ठप रहने से सड़क किनारे और गलियों में कचड़े के ढेर जमा हो गए हैं। कई स्थानों पर कचरे से दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह कचरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.