भागलपुर, मार्च 27 -- कसबा, एक संवाददाता। चैती नवरात्र के साथ रामनवमी को लेकर शुक्रवार को कसबा के विभिन्न देवालयों में श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ देखी गयी। सुबह के समय मदारघाट दुर्गा मंदिर, कसबा दुर्गा मंदिर एवं गुप्त काली मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की। कसबा नगर परिषद के बेगमबाड़ी वार्ड 10 स्थित सार्वजनिक अम्बिका नव निर्मित शिवमंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठान को लेकर शुक्रवार की सुबह बेगमबाड़ी से कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं व युवतियां माथे पक कलश लेकर बेगमबाड़ी से बरेटा, लीची बगान होते हुए कॉलेज चौक, राणीसति मंदिर चौक का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचा। बताते चलें कि चर्चित शिक्षक स्व. अविनाश चंद्र दास की स्मृति में यह मंदिर का निर्माण कराया गया है। वहीं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम मीरा दास के नेतृ...