भागलपुर, अप्रैल 25 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ने से किसानों को फायदा होगा। यूं तो पूर्णिया में महज 10 हजार हेक्टेयर में ही गेहूं की खेती की गयी है। अभी तक 15 एमटी गेहूं की खरीदारी हुई है। जबकि जिला को पहले 72 एमटी गेहूं खरीदारी का लक्ष्य दिया गया था। अब लक्ष्य बढ़ेगा तो गेंहू खरीद में तेजी आ सकती है। सरकारी दर 2585 रुपए प्रति क्विंटल की खरीद हो रही है जबकि बाजार में इससे अधिक दाम किसानों को मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार के किसानों को बड़ी राहत; गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 गुना बढ़ा, 18 हजार से 1.80 लाख मीट्रिक टन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...