भागलपुर, मार्च 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन और ढुलाई का धंधा खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कारोबार प्रशासन की जानकारी में होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार देर शाम से लेकर रात तक ट्रैक्टरों के जरिए सरकारी जमीन, निजी खेतों और कोशी नदी किनारे से मिट्टी काटकर अलग-अलग स्थानों पर गिराई जा रही है। कई जगहों पर बिना अनुमति जेसीबी मशीनों से खुदाई की जा रही है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि किसानों की उपजाऊ जमीन भी बर्बाद हो रही है। लगातार हो रही भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत भी बिगड़ती जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि मिट्टी माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। क्षेत्र ...