भागलपुर, मार्च 1 -- पूर्णिया। होली पर्व को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय व अधीनस्थ सभी कॉलेजों में 5 मार्च तक अवकाश रहेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अनुरोध पर विचारोपरान्त पूर्व घोषित होली अवकाश 2 से 4 मार्च को अब 5 मार्च तक विस्तारित कर दिया गया है। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने नोटिस जारी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...