भागलपुर, जून 13 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट कटिहार के जुराबगंज में बस पलटने से घायल हुए 15 लोगों को अहले सुबह करीब चार बजे जीएमीएच लाया गया। सभी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार थाना के दीनहाटा के निवासी थे। इसमें 13 घायलों को हल्की चोट आने के कारण थोड़ी देर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया। सिर्फ थोड़ा गंभीर रूप से घायल एक महिला का इलाज अभी जीएमसीएच में चल रहा है। उसके साथ उसका पति एवं बच्चे जीएमसीएच में मौजूद हैं। घायल महिला के पति गोकुल मियां ने बताया कि बस में सवार सभी श्रमिक ईंट भट्ठे में काम करते हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: कटिहार में सड़क हादसा : एक घायल महिला जीएमसीएच में दाखिल, बांकी को मिली छुट्टी भट्ठा बंद होने के बाद करीब 70 श्रमिक बस में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। देर रात जैसे ही बस जुराबगंज पहुंची कि एक कार...