पूर्णिया: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नामाकंन के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन
भागलपुर, अप्रैल 7 -- पूर्णिया से पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में नामांकन के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। नामांकन से पूर्व बोर्ड द्वारा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर विभिन्न ट्रेड एवं जिलों में नामांकन की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिले में कुल पाँच सरकारी आईटीआई संचालित हैं, जिसमें एक राजकीय महिला आईटीआई पूर्णिया भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.