भागलपुर, सितम्बर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक सितम्बर से खाद बिक्री एवं आवेदन प्रणाली के तहत किसानों को अब उर्वरक की जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलने लगी है। भारत सरकार की एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत चल रही फार्मर रजिस्ट्री को इससे जोड़ा गया है। किसान फ्रेमवर्क फोर फर्टीलाइजर सेल एफएफएस ऐप के माध्यम से फसल और रकबा के आधार पर उर्वरक की मात्रा पहले से निर्धारित कर बुक कर सकेंगे। इससे उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी। किसान मोबाइल में एफएफएस ऐप डाउनलोड कर आधार नंबर व ओटीपी अथवा फेस ऑथेंटिकेशन से लॉगिन करेंगे। इसके बाद खेती वाले प्लॉट और फसल का विवरण दर्ज करना होगा। दर्ज जानकारी के आधार पर आइसीएआर के जीएफआर के अनुसार पूरे फसल सीजन के लिए प्रस्तावित उर्वरक की मात्रा प्...