भागलपुर, अक्टूबर 3 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गयी है। यह विस्तार मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए लागू है। हालांकि, सर्टिफिकेट प्रोग्राम और सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम इस विस्तार के अंतर्गत शामिल नहीं हैं। यह सुविधा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी कार्यक्रमों के शिक्षार्थियों के लिए उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...