भागलपुर, मई 30 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीबीए द्वितीय खंड 2026 सत्र 2024-27 और बीबीए तृतीय खंड 2026 सत्र 2023-26 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। 28 मई को 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ बीबीए द्वितीय खंड का परीक्षा प्रपत्र छात्र-छात्राएं भर सकते हैं। वहीं बीबीए तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म 30 से 31 मई तक भरा जायेगा। जबकि विलंब शुल्क 200 रुपये के साथ छात्र-छात्राएं 1 जून को भी परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...