पूर्णिया: आज से जिले के सभी प्रखंडों में दो दिनों के लिए प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर
भागलपुर, जून 17 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। जिले के सभी प्रखंडों में आज से दो दिनों के लिए प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। साथ ही प्राप्त आवेदन के निबंधन /सत्यापन/ एवं ई- केवाईसी जैसी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। 17 एवं 18 जून को पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ शिविर किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गयी है कि शिविर में आवेदन देकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- जिले के सभी प्रखंडों में आज से दो दिनों के लिए प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.