भागलपुर, अप्रैल 17 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की गयी है। पूर्णिया जिला के सभी विद्युत अभियंता के कार्यालय में सोमवार एवं शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिल सुधार, नया कनेक्शन, कम वोल्टेज, झुके पोल, ढीले तार, ट्रांसफार्मर खराबी और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण होगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश ने बताया कि शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से बिजली की शिकायतों का समाधान 72 घंटे में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता प्रतिदिन की बिजली की खपत पर रखें नजर : अधीक्षण अभियंता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.