भागलपुर, मार्च 14 -- पूर्णिया। लंबित मामलों के त्वरित और आपसी समझौते के आधार पर निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बायसी, धमदाहा और बनमनखी में भी लोक अदालत की पीठें बैठेंगी। इस दौरान विभिन्न प्रकार के करीब 4850 मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। संबंधित मामलों के पक्षकारों को नोटिस भेजे गए हैं तथा न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा प्री-काउंसलिंग के माध्यम से समझौते का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन एक ही दिन में हो सके। अदालत की प्रक्रिया दस बजे से शुरू हो जाएगी जो देर शाम तक चलेगी।

ह...