पूर्णिया: आज कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन
भागलपुर, जून 6 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। 06 जून को देश भर में आयोजित कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया जायेगा। अग्रणी बैंक प्रबंधक पूर्णिया दीपक कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 12 ग्रामीण शाखाओं द्वारा 06 जून को कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन डगरूआ प्रखंड कार्यालय के कैम्पस में किया जा रहा है। इसके तहत कृषि से संबंधित विभिन्न ऋण योजनाओं यथा किसान क्रेडिट कार्ड, एसएचजी, गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मुर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग, पीएमएफएमई, एग्री क्लीनिक-एग्री बिजनेस आदि के तहत ऋणों की स्वीकृति एवं संवितरण की जाएगी। इसके लिए कृषि कार्यों में लगे हुए किसानों, कृषि उद्यमियों, ग्रामीण व्यवसायी से आग्रह है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार कृषि ऋण के लिए आवेदन दें और इसका लाभ उठाएं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.