भागलपुर, सितम्बर 6 -- पूर्णिया से धीरज पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के रिक्त बचे स्नातक के सीटों पर रविवार और सोमवार को स्पॉट एडमिशन होगा। यूजी सत्र 2026-30 में स्पॉट राउंड के माध्यम से नामांकन हेतु चयनित अभ्यर्थियों के संबंध में पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है। जिन अभ्यर्थियों ने स्पॉट राउंड में नामांकन के लिए आवेदन किया था, वे अपने चयनित महाविद्यालय में जाकर चयन सूची में अपना नाम देख सकते हैं। चयन सूची में नाम अंकित होने पर संबंधित अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराते हुए अपना नामांकन सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में ऑन-स्पॉट नामांकन का मौका, पांच सितंबर तक करें आवेदन स्पॉ...