भागलपुर, दिसम्बर 11 -- केनगर, एक संवाददाता। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि कांड संख्या-159/2025 के तहत एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पूर्णिया जंक्शन से अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अपहृत नाबालिग लड़की ने न्यायालय में 164 के बयान में बताया है कि उन्हें कोई दिल्ली घुमाने ले गया था। बाद में ट्रेन में बैठा कर सहरसा के रास्ते होकर पूर्णिया जंक्शन तक भेजा। मुझे किसी से कोई शिकवा शिकायत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...