भागलपुर, जनवरी 23 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा विधिवत श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, मजरा, गोआसी, सहरा, हरदा, कबैया, लालगंज सहित नगर निगम क्षेत्र के मरंगा वार्ड संख्या नौ और दस में महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं गांवों में सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिक्षा प्रेमियों तथा छात्र-छात्राओं ने माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। पूजा पंडालों और मंदिरों को भव्य लाइट, पंडाल और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। चारों ओर माता सरस्वती की वंदना और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। वहीं, पूजा के दौरान शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार एवं कामाख्या ओपी थानाध्यक्ष रा...