शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। श्री रुद्र बालाजी धाम में प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला 24 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। अखंड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।धाम के पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल के सान्निध्य में पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। संगीतमय चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। इस दौरान 'जय श्रीराम' और 'जय बालाजी सरकार' के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद भगवान श्रीराम और बाबा बजरंगबली की भव्य महाआरती की गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि मंदिर में...