पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
बुलंदशहर, जून 29 -- बुलंदशहर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अहार, अनूपशहर, कर्णवास, राजघाट, रामघाट और नरौरा क्षेत्र के गंगा तटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालों ने तटों पर धार्मिक अनुष्ठान कर धर्म लाभ अर्जित किया। नरौरा क्षेत्र के गंगा तटों पर सोमवार को पूर्णिमा स्नान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। शास्त्रों में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है। साधु संतों और श्रद्धालुओं ने नरौरा के नरवर, बांसी और गांधी गंगा घाट सहित राजघाट और रामघाट गंगा तीर्थों पर गंगा स्नान किया। अलीगढ़, अतरौली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सासनी, हाथरस, चंदौसी, संभल और बरेली आदि शहरों और ग्रामीण अंचल के श्रद्धालु गंगा तटों पर स्नान को पहुंचे। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, गंगा स्नान को जुटेंगे श्रद्धालु नरौरा, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.