मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर में बुधवार को पूर्णिमा तिथि पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। एक दर्जन से अधिक उपनयन संस्कार हुआ। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि सुबह से शाम तक दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु आते रहे। सुबह से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दोपहर बाद से रात तक दर्शन पूजन को लेकर भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...