भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सुल्तानगंज। पूर्णिमा पर गुरुवार को पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अजगैवीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं पूर्णिमा पर काफी संख्या में कांवरिया पैदल बाबाधाम को रवाना हुए। बिहार, झारखंड के कई जिले से आए कांवरिया गंगाजल भरकर पैदल और वाहन से बाबाधाम को प्रस्थान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...