अल्मोड़ा, नवम्बर 30 -- बमनपुरी गांव की पूर्णिमा उपाध्याय ने अरुणांचल प्रदेश में आयोजित स्कूल गेम्स के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने अंडर-17 ताइक्वांडो श्रेणी में यह पदक जीता। पूर्णिमा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में कक्षा 11वीं क्लास की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर पूर्णिमा के पिता मुकेश उपाध्याय, माता नीरू उपाध्याय, कोच विजय बहादुर, प्रधानाचार्य अनिल मठपाल सहित अन्य ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.