मिर्जापुर, मार्च 29 -- मिर्जापुर। भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आगामी दो अप्रैल शोभायात्रा निकाली जाएगी। सामाजिक संस्था केएसपी ट्रस्ट ओर से शोभायात्रा निकालने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस शोभा यात्रा की आयोजक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा शहर के मध्य बरियाघाट स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर से शाम 5 बजे प्रारंभ होगा। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पुन:बरियाघाट पहुंच का समाप्त होगा। मीडिया प्रभारी रजत श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा में आसपास के जनपदों के साथ ही देश के विभिन्न प्रदेश के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...