बिहारशरीफ, मार्च 5 -- पावापुरी, निज संवाददाता। पूर्णिमा की संध्या पर मंगलवार को आसमान में चंद्रग्रहण का मनोहारी दृश्य दिखा। इस खगोलीय घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच खासा उत्साह रहा। जैसे ही ग्रहण का समय नजदीक आया, कई लोग घरों की छतों और खुले स्थानों पर पहुंचकर आकाश में चंद्रमा का बदलता रूप निहारते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के कारण ग्रहण काल को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था भी देखने को मिली। ग्रहण लगने से पहले कई मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण की प्रक्रिया संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण करते हुए मंत्र जाप किया। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि चंद्रग्रहण का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.