पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ एकादश कुंडीय महागणपति महायज्ञ
कौशाम्बी, जून 18 -- कौशाम्बेश्वर संकट मोचन आश्रम ट्रस्ट आमाकुआं में आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं एकादश कुंडीय महागणपति महायज्ञ गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंडों में अंतिम आहूति अर्पित कर सुख-समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की। आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक बाबा बुद्धन दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित महायज्ञ में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। यज्ञाचार्य पंडित उमाशंकर महाराज ने कहा कि भगवान गणेश की आराधना से सभी विघ्न दूर होते हैं। यज्ञ लोकमंगल, पर्यावरण शुद्धि और आध्यात्मिक चेतना का प्रभावी माध्यम है। वहीं शिव महापुराण कथा के अंतिम चरण में कथा व्यास पं. ओम ओझा महाराज ने शंखचूड़ वध, मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.