धनबाद, अप्रैल 13 -- जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर में आयोजित मानस प्रचार समिति का अधिवेशन रविवार को पूर्णाहुति हवन एवं भंडारे के साथ विधिवत संपन्न हो गया। प्रातःकाल आचार्य ज्योति नारायण के आचार्यत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें यजमान उज्ज्वल कुमार वर्मा एवं मनिका कीर्ति वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर अनुष्ठान को पूर्ण कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लिया और आस्था के साथ आहुति अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं आरती प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। हवन के उपरांत भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।समापन अवसर पर निरंजन सिंह, विनोद दुबे एवं निशांत नारायण ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों और समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.