सासाराम, अप्रैल 24 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तिउरा गांव में आयोजित चार दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ गुरुवार शाम विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर यज्ञ समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ का सफल संचालन लल्लू सिंह की देखरेख में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...