कन्नौज, मार्च 31 -- गुगरापुर, कन्नौज। ग्राम पंचायत मिरगावां के मजरा चित्तरपुरवा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भंडारे में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा। हवन में परीक्षित रामसिंह पाल व उनकी पत्नी रन्नो देवी सहित जगदीश चंद्र पाल, पंकज पाल, अनंत राम पाल, अमित पाल और राहुल पाल समेत कई श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। हवन के दौरान "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो" के जयघोष से पूरा पांडाल गूंज उठा। पूर्णाहुति के बाद यजमान दंपति ने कथा व्यास विनय कृष्ण महाराज व सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.