मथुरा, मार्च 29 -- गोपीनाथ बाजार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दी गयी। वैदज्ञ विप्रों एवं भक्तों व श्रद्धालुओं ने अत्यंत विधि-विधान से आहुतियां दीं। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यहां प्रति वर्ष दोनों नवरात्रों में विश्वकल्याणार्थ शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाता है। डॉ. केशवाचार्य ने कहा कि वृंदावन में कृष्णोपासना के अलावा मां दुर्गा की उपासना भी अत्यंत श्रद्धा के साथ की जाती है। पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ श्रीधाम वृंदावन का गौरव है। यह स्थान ऐतिहासि...