औरैया, जून 29 -- आदमपुर गांव में आयोजित पंचकुंडी महायज्ञ, पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीरामकथा महोत्सव सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के गांवों और क्षेत्र से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। पूर्णाहुति के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमानजी के जयघोष के साथ श्रद्धाभाव से सहभागिता की। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। भंडारे में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा। आयोजन के यज्ञपति शकुंतला देवी एवं गंगा सिंह राजपूत तथा परीक्षित रा...