देवघर, मई 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय बम बम बाबा कुटिया में आयोजित सात दिवसीय शिवशक्तात्मक महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को हुई। पूर्णाहुति के अवसर पर शांति जल लेने के लिए काफी संख्या भक्तों की कतार यज्ञ स्थल पर देखा गया। इस दौरान यज्ञ के यजमान सदानंद खवाड़े ने विश्व कल्याणार्थ आहुति देकर भगवान शिव शक्ति से सब के कल्याण की कामना की। यज्ञाचार्य के रूप में पंडित कुणालजी महाराज ने वैदिक विधि विधान से महारुद्र यज्ञ संपन्न कराए। यज्ञ पूर्णाहुति कर यजमान सदानंद और प्रभात कुमार सिंह ने कलश लेकर सभी वैदिकों एवं भक्तों के साथ शोभा यात्रा के रूप में यज्ञ स्थल से निकलकर बाबा मंदिर होते हुए शिव गंगा में जाकर कलश विसर्जन किया। इस दौरान ब्रह्मा के रूप में पंडित अशोक परिहस्त तो परिचालक की भूमिका में जयनाथ मिश्रा सहित आहुतिकर्ता में दिनेश खवाड़े...