कोडरमा, फरवरी 28 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत धरगांव पंचायत के नीचे टोला में आयोजित श्री श्री 1008 नवदिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया। 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। कथा वाचिका साधना किशोरी एवं दीदी दिव्यांशी ने अपने अमृतमय प्रवचनों से श्रद्धालु भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। पूर्णाहुति के दिन यज्ञ समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। समापन दिवस पर कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने यज्ञ भगवान के समक्ष नतमस्तक होकर क्षेत्र की सुख-शां...